Car Service Delay: बड़े नुकसान से बचने का आसान तरीका

Updated On:
car service

दोस्तों गाड़ी के अंदर सिर्फ पेट्रोल और डीजल डलवाने से गाड़ी नहीं चलेगा मतलब चलेगा लेकिन लोंग टाइम के लिए नहीं | लोंग टाइम चलाने के लिए गाड़ी के अंदर और भी मेंटेनेंस करना पड़ता है | गाड़ी के अंदर बहुत सारी चीज लगा हुआ होता है जैसे इंजन, ब्रेक, टायर, गियरबॉक्स, सस्पेंशन और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम जैसी सैकड़ों चीज़ें गाड़ी के अंदर लगा होता है | अगर आप बाकी सारे चीजों का मेंटेनेंस समय-समय पर ना करोगे तो गाड़ी बहुत ही जल्दी खराब हो जाएगा | इसलिए गाड़ी का सर्विस करवाना जरूरी है | और सर्विस करवाने से बहुत सारे फायदे होते हैं. 

सर्विस करवाने से क्या फायदे होते हैं? 

सर्विस करवाने से गाड़ी का इंजन की लाइफ बढ़ती है और इसके अलावा गाड़ी का माइलेज अच्छा मिलता है साथ में ड्राइविंग स्मूथ रहती है इसके अलावा ब्रेक और टायर सुरक्षित रहते हैं | सर्विस करवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अचानक से गाड़ी खराब होने की संभावना बहुत ही कम हो जाता है | कई बार ऐसा होता है गाड़ी लेकर निकलते हैं और रास्ते में ही खराब हो जाता है तो इस प्रॉब्लम से बचा जा सकता है अगर समय-समय पर गाड़ी सर्विस करवा लेते हैं तब. 

गाड़ी की सर्विस कब करानी चाहिए?

1. पहली सर्विस (1000–1500 किलोमीटर पर)

अगर आपने एक नया गाड़ी खरीद लिया तब नई गाड़ी खरीदने के बाद सर्विस करवाना बहुत ही जरूरी है और इस सर्विस को तब करवाइए जब आप अपने गाड़ी को 1000–1500 किलोमीटर तक चला लोगे | क्योंकि इस सर्विस के अंदर गाड़ी के इंजन ऑयल, फिल्टर और बेसिक सेटिंग्स चेक किया जाता है | और यह सर्विस बहुत ही जरूरी है करवाना खासकर आपका गाड़ी नया है. 

2. हर 10,000 किलोमीटर या 6 महीने में

ज्यादातर लोग अपने गाड़ी को एक समय में सर्विस करवाते हैं और वह जो समय है वह है 10,000 किलोमीटर तक गाड़ी को चलाने के बाद | या फिर हर 6 महीने के बाद | यह सर्विस करवाना भी बहुत ही जरूरी है अगर आप अपने गाड़ी को लॉन्ग टाइम तक चलाना चाहते हो तो इस सर्विस को करवाइए. 

3. लॉन्ग ड्राइव या हाइवे ट्रिप से पहले

अगर आप लॉन्ग ड्राइव में जाते हो अपने गाड़ी लेकर या गाड़ी को ज्यादा हाईवे ट्रिप मैं लेकर जाते हो तो आपक एक और सर्विस करवाना पड़ेगा, और उस सर्विस के अंदर गाड़ी का ब्रेक, टायर प्रेशर, इंजन ऑयल और कूलेंट चेक किया जाता है तो आप लंबे सफर में निकलते हो या लॉन्ग ड्राइव में चाहते हो तो इस सर्विस को जरूर करवा कर लॉन्ग ड्राइव में जाइए. 

4. असामान्य आवाज़ या परफॉर्मेंस में बदलाव पर

अगर आपकी गाड़ी से अजीब सा आवाज निकालता है या फिर आपकी गाड़ी का माइलेज बहुत ही काम हो जाता है और गाड़ी बहुत ही अजीब अजीब सा आवाज निकालता है साथ में आपको ब्रेक ढीले लगें तब आपको तुरंत सर्विस करवाना चाहिए | और आप सर्विस करवा लेते हो तो आगे जाकर ज्यादा बड़ा नुकसान का सामना करना नहीं पड़ेगा.

समय पर सर्विस न कराने के बड़े नुकसान? 

आप अगर समय पर सर्विस नहीं करवाते हो तो बहुत सारे प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा आपको | इनमें से कुछ प्रॉब्लम है जैसे की इंजन खराब होना, माइलेज कम होना, ब्रेक फेल होना, टायर जल्दी घिसना, लंबी यात्रा में परेशानी | चलिए मैं आपको उनके बारे में विस्तार में बता देता हूं. 

1. इंजन खराब होना

अगर आप समय पर इंजन ऑयल ना डलवाते हो तो गाड़ी का इंजन खराब हो सकता है | गाड़ी का इंजन खराब होता है तो इसको ठीक करवाना बहुत ही महंगी होता है | इसलिए समय पर सर्विस करवाना जरूरी है खासकर इंजन सुरक्षित रहता है. 

2. इंजन खराब होना

इसके अलावा आप समय पर इंजन ऑयल ना बदलते हो तो आपकी गाड़ी का इंजन जाम हो सकता है | और इसको भी बाद में ठीक करना बहुत ही महंगी पड़ता है | इसलिए समय पर सर्विस करवाना जरूरी है खासकर इंजन ऑयल बदलना चाहिए समय के अंदर. 

3. माइलेज कम होना

अगर समय पर आप सर्विस नहीं करवाते हो तो आपकी गाड़ी का फिल्टर और अनदेखी किए गए पार्ट्स की वजह से पेट्रोल हो या डीजल ज्यादा खर्च होने लगेगा और गाड़ी में बहुत ही कम माइलेज देखने के लिए मिलेगा | इसलिए समय पर सर्विस करवाना चाहिए.

4. ब्रेक फेल होना 

अगर आप अपने गाड़ी के अंदर ब्रेक ऑयल समय पर चेंज ना करते हो तो आपकी गाड़ी का ब्रेकिंग सिस्टम फेल भी हो सकता है इसलिए ब्रेक ऑयल समय पर डलवाना चाहिए और सर्विस करवाते हो तो इसको भी जरूर चेक करवाइए और ब्रेक ऑयल जरूर डलवाइये | आजकल ज्यादातर गाड़ियां ब्रेक फेल होने के कारण एक्सीडेंट हो रही है इसलिए यह बहुत ही इंपॉर्टेंट है अगर आपके पास गाड़ी है तो जरूर इसका मेंटेनेंस कीजिए. 

5. टायर जल्दी घिसना

अगर आप अपने गाड़ी के अंदर टायर प्रेशर और व्हील बैलेंसिंग ना करवाओगे तब आपकी गाड़ी की टायर की जो लाइफ है वह बहुत ही कम देखने के लिए मिलेगा | टायर का लाइफ बढ़ाने के लिए जरूर टायर प्रेशर और व्हील बैलेंसिंग का ध्यान रखिए. 

6. लंबी यात्रा में परेशानी

दोस्तों जितने भी सर्विस है उनको ना करवाते हो तब आप जब लंबी सफर में निकलोगे तब आपको बहुत सारे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा | और परेशानी के साथ-साथ खर्च भी बहुत ज्यादा आ जाएगा | इसलिए हर सर्विस टाइम पर करवाना अच्छा रहता है. 

सर्विस में क्या-क्या होता है?

सर्विस के अंदर इंजन ऑयल और फिल्टर बदलना पड़ता है और ब्रेक ऑयल, क्लच ऑयल, कूलेंट चेक करना पड़ता है इसके अलावा टायर प्रेशर और व्हील बैलेंसिंग करवाना पड़ता है साथ में बैटरी की हेल्थ चेक करवाना पड़ता है और एयर फिल्टर इसके अलावा फ्यूल फिल्टर की सफाई/बदलना पड़ता है और हां दोस्तों लाइटिंग, वाइपर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की जांच भी करवाना अच्छा रहता है.

निष्कर्ष? 

दोस्तों अगर आपके पास एक गाड़ी है तो आप गाड़ी की सर्विस को हल्के में न लीजिए क्योंकि हर एक सर्विस में आपका ही फायदा रहता है मतलब आपकी गाड़ी का लाइफ बढ़ता है | आपको हर 6 महीने या 10,000 किलोमीटर गाड़ी चलाने के बाद सर्विस करवाना चाहिए | और सर्विस करवाने से सिर्फ गाड़ी का लाइफ ही नहीं बढ़ता है बल्कि आपको ड्राइविंग में आराम और आपकी सुरक्षा भी होता है | समय पर सर्विस करवाना खर्च नहीं मतलब खर्चे से बचत होता है | इसलिए आपके पास गाड़ी है तो जरूर सर्विस करवा लीजिएगा. 

Parullaskar

मैं Parul Laskar हूं, मैं gaadi24.com पर Cars, Bike और Modification से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी, रिव्यू और अपडेट आसान भाषा में बताता हूं | मेरा मकसद है आपको Cars, Bike और Modification के बारे में सब कुछ अच्छे से समझाना | जिससे आप आराम से कोई भी निर्णय ले पाए.

Leave a Comment