आजकल गाड़ी सिर्फ सफर के लिए नहीं है सफर के अलावा गाड़ी लोगों का पहचान बन चुका है, जैसे हर लोगों का पर्सनालिटी दिखाई देता है उसके गाड़ी को देखने में | मतलब गाड़ी अभी लोगों का स्टाइल बन चुकी है | लंबी यात्रा में गाड़ी चलाते हो या शहर में गाड़ी चलाते हो, लेकिन गाड़ी में सही एसेसरीज मौजूद नहीं होगा तो सफर में उतना मजा नहीं आएगा | इसलिए गाड़ी के अंदर सही एसेसरीज होना जरूरी है तब जाकर सफर में हो या लंबी ड्राइव में हर जगह मजा आने वाला है | कुछ ऐसे आज मैं आपको कुछ ऐसे जरूरी गाड़ी के एसेसरीज के बारे में बताऊंगा, और यह एसेसरीज हर सफर में आरामदायक बनाएगी इसके अलावा सुरक्षित भी बना देगा तो चलिए जानते हैं.
सीट कवर और कुशन?
गाड़ी के सीट में सही सीट कवर ना हो तो बहुत ही अनकंफरटेबल लगता है | इसलिए आपको सही सीट कवर लगवाना चाहिए तब जाकर गाड़ी के लुक्स और भी बेहतरीन हो जाएगा और इसके अलावा सफर के दौरान बहुत ही आराम भी मिलेगा | इसके अलावा आप लंबे सफर करते हो ज्यादातर, तब आप लंबर सपोर्ट कुशन या नेक पिलो लगा सकते हो | क्योंकि इससे कमर हो या गार्डन हर जगह का दर्द काफी हद तक काम कर देगा.
मोबाइल होल्डर और चार्जर?
दोस्तों अक्सर लंबे सफर के दौरान Google Maps की जरूरत पड़ता है इसके अलावा गाड़ी में म्यूजिक भी चलाना पड़ता है और इन सबको करने के लिए मोबाइल जरूरी होता है | लेकिन मोबाइल को हाथ में रखकर सफर करने में उतना मजा नहीं आता है इसलिए कहीं एक जगह मोबाइल को रखना पड़ता है इसके लिए आपको डैशबोर्ड मोबाइल होल्डर की जरूरत पड़ेगा | और इसके अलावा आप गाड़ी मैं गाना चलाना चाहते हो तो अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके गाड़ी के अंदर गाना चला सकते हो लेकिन कुछ देर चलाने के बाद मोबाइल का चार्ज बहुत ही कम हो जाता है तो उसके लिए आपको एक अच्छा सा चार्जिंग USB की जरुरत पड़ेगा ताकि अपने स्मार्टफोन का बैटरी खत्म ना हो.
फ्लोर मैट्स और सनशेड?
अक्सर गाड़ी चलाने के बाद गाड़ी के अंदर बहुत ही ज्यादा धूल मिट्टी आ जाता है और इससे बचने के लिए फ्लोर मैट्स लगाना जरूरी है क्योंकि यह आसानी से साफ हो जाता है | इसके अलावा कई बार गाड़ी को धूप में खड़ा करना पड़ता है और इससे बचने के लिए सनशेड्स बेस्ट लगा सकते हो | और इसको लगाने के बाद गाड़ी के अंदर का टेंपरेचर काफी कम रहेगा इसके अलावा गाड़ी का जो डैशबोर्ड है वह भी खराब नहीं होगा | यह दोनों एसेसरीज हर गाड़ी में लगवाना चाहिए क्योंकि ज्यादातर लोग धूप से परेशान रहते हैं.
एयर फ्रेशनर?
दोस्तों हर सफर में मजेदार बनवाने के लिए गाड़ी के अंदर ताजा-तेज हवा आने चाहिए मतलब खुशबूदार हवा | और उसके लिए आप एक अच्छा सा परफ्यूम लगा सकते हो, जिससे गाड़ी के अंदर जो हवा रहेगा उनमें मजेदार खुशबू रहेगा जो सफर में बहुत ही अच्छा फीलिंग देगा | आपको मार्केट में हो या ऑनलाइन हर जगह गाड़ियों का खुशबूदार परफ्यूम मिलेगा जिनको आप बहुत ही कम पैसों से ले सकते हो और उनको आप गाड़ियों के अंदर लगाकर बहुत ही अच्छा स्मेल ले सकते हो | इसके अलावा आपके साथ आपकी गाड़ी में और भी लोग रहेंगे तो उनको भी अच्छा लगेगा और मन ही मन में आपके लिए तारीफ करेंगे और यह कहेंगे बंदा बहुत ही साफ सुथरा है हर चीजों का ध्यान रखता है.

फर्स्ट एड किट और सेफ्टी टूल्स?
दोस्तों आप अपने गाड़ी के अंदर हमेशा फर्स्ट एड किट रखिए क्योंकि यह चीज मुश्किल समय में बहुत ही ज्यादा मदद करेगा | इसके अलावा साथ में फायर एक्सटिंग्विशर और टॉर्च और टायर पंचर रिपेयर किट जैसी सेफ्टी एक्सेसरीज़ भी रखिए क्योंकि लंबे सफर में कहीं बार इन सब का बहुत ज्यादा काम आता है | खासकर एमरजैंसी सिचुएशन में यह छोटे-छोटे चीज भी बहुत ही ज्यादा काम आता है | और यह बहुत ही इंपॉर्टेंट चीज है.
डैशकैम (Dashboard Camera)
Dashboard Camera इसके बारे में तो आप जानते हो यह बहुत ही पॉपुलर हो गया है ज्यादातर लोग अपने गाड़ी के अंदर इसको लगवाते हैं | इसको लगवाने का फायदा यह है कि आप हर सफर का रिकॉर्ड कर सकते हो और अपने यादें को हमेशा ताजा बना रख सकते हो | इसके अलावा रास्ते में कोई एक्सीडेंट हो या कुछ भी हो रिकॉर्ड हो जाएगा और यह रिकॉर्ड आगे बहुत ही काम आएगा आपका साथ देगा | इसके अलावा आप सुनसान रास्ते में जाते हो और कोई आपको परेशान करता है वह भी रिकॉर्ड हो जाएगा बाद में आप एक्शन ले सकते हो | मतलब यह डैशकैम बहुत ही काम का है इसको जरूर लगाइए.
रूफ कैरियर या लगेज बॉक्स?
दोस्तों अगर आप लंबे सफर में निकलते हो और आपके साथ आपका परिवार है इसके अलावा आपका परिवार बड़ा है या बहुत सारे सामान भी लेना चाहते हो तो आपको रूफ कैरियर या लगेज बॉक्स लगवाना चाहिए इससे आप आराम से कुछ भी सामान ले जा सकते हो, जैसे कि बड़े-बड़े सामान भी आराम से ले सकते हो | और इससे आपके जो गाड़ी है उसके अंदर ज्यादा स्पेस बचा रहेगा और स्पेस बचा रहेगा तो सफर और भी आरामदायक रहेगा.
पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर?
इसके अलावा आप सफर में जाते हो तब कभी-कभी ऐसा होता है धूल मिट्टी गाड़ी में गिर जाता है या उसके अलावा खाने-पीने का सामान भी गिर जाता है जैसे छोटे-छोटे सामान उनको क्लीन करने के लिए आप अपने गाड़ी के अंदर वैक्यूम क्लीनर रख सकते हो | क्योंकि वैक्यूम क्लीनर के मदद से आप हर वह छोटा सामान आराम से साफ कर सकते हो | यह बहुत ही काम का चीज है जिसको रखने से आप गाड़ी को हमेशा क्लीन और साफ सुथरा रख सकते हो | कभी-कभी खाने पीने का सामान गिरने से गाड़ी के अंदर बदबू हो जाता है लेकिन आप उनको क्लीन कर देते हो तो बदबू का समस्या नहीं होगा.
यह सारे एसेसरीज कहां मिलेगा?
दोस्तों हमने जितनी भी एसेसरीज के बारे में बातचीत किया है आप चाहते हो उन एसेसरीज को लगवाने के लिए अपने गाड़ी के अंदर तो आपको आराम से मिल जाएगा कोई भी मोडिफिकेशन शॉप के अंदर | इसके अलावा आप इन चीजों को ऑनलाइन से भी मंगा सकते हो | ज्यादा खर्च नहीं होगा लेकिन चीज बहुत ही फायदेमंद रहेगा | तो आप अपने आसपास की मोडिफिकेशन शॉप के अंदर ढूंढ सकते हो और नहीं मिलता है तो ऑनलाइन से मंगा सकते हो.
नतीजा छोटे-छोटे चीजों का बड़ा फर्क?
दोस्तों हमने जितने भी एसेसरीज के बारे में बातचीत किया इन सबको आप अपने गाड़ी के अंदर लगवा देते हो या रखते हो तो यह सब बहुत ही काम का रहेगा और आपका हर लंबे सफर आरामदायक बना देगा इसके अलावा आपकी सुरक्षा का भी बहुत ज्यादा ध्यान रखेगा | और इन सब चीजों को रखकर आप अपने हर सफर को एक यादगार और आरामदायक बना सकते हो | हमने जो जो बताया है आपको, और उनमें से जो भी आपका काम का है उसको जरूर अपने गाड़ी में शामिल कीजिए.









